पटना : अब ग्रामीण आवासों की कहीं से भी हो सकेगी मॉनीटरिंग

Updated at : 26 Sep 2018 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अब ग्रामीण आवासों की कहीं से भी हो सकेगी मॉनीटरिंग

ग्रामीण विकास मंत्री ने ‘ आवास निरीक्षण एप’ का किया शुभारंभ पटना : ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने ‘आवास निरीक्षण एप’ का शुभारंभ किया. मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस एप का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस एप के आधार पर मॉनीटरिंग का काम तेजी से हो […]

विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्री ने ‘ आवास निरीक्षण एप’ का किया शुभारंभ
पटना : ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने ‘आवास निरीक्षण एप’ का शुभारंभ किया. मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस एप का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस एप के आधार पर मॉनीटरिंग का काम तेजी से हो सकेगा.
इसके पूरी तरह से काम शुरू कर देने की तारीख से एक महीने बाद इस बात की समीक्षा की जायेगी कि कितनी संख्या में आवास का निर्माण कार्य पूरा हुआ है. किस स्थान पर निर्माण कार्य की गति क्या है, इसका वार्डवार डाटा प्राप्त हो सकेगा. किस कारण से कहां का निर्माण कार्य लंबित पड़ा हुआ है, उसे दूर करने की विभागीय स्तर पर तुरंत पहल की जायेगी.
उन्होंने कहा कि अब आवास निर्माण की रियल टाइम मॉनीटरिंग हो सकेगी. आवास निर्माण की मॉनीटरिंग में किस स्तर के कर्मचारी की लापरवाही कहां है, इसकी पूरी जानकारी मिल सकेगी. आवास सहायक से लेकर एसडीओ समेत अन्य सभी संबंधित अधिकारियों के स्तर से इसकी मॉनीटरिंग की जा सकती है. इसकी मदद से पंचायत के साथ-साथ वार्ड स्तर तक की मॉनीटरिंग हो सकेगी. इस ऐप को केंद्र सरकार की इकाई एनआईसी के सहयोग से तैयार किया गया है.
इसकी मदद से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अलावा मुख्यमंत्रीआवास योजना समेत आवास निर्माण की अन्य सभी योजनाओं की मॉनीटरिंग हो सकेगी. किसी लाभुक के आवेदन करने से लेकर उसके प्रत्येक चरण पर निर्माण कार्य की गति की समुचित मॉनीटरिंग हो सकेगी. सात दिनों का अभियान चलाकर सभी संबंधित अधिकारियों के मोबाइल में इसे डॉउनलोड किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन