पटना : भाजपा नेताओं को 50 लाख सदस्यों तक पहुंचने का टारगेट
Updated at : 26 Sep 2018 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : दो दिवसीय मंथन के अंतिम दिन भाजपा नेताओं को लोकसभा चुनाव के पहले कम से कम 50 लाख सदस्यों से सीधा संपर्क करने का टारगेट दिया गया है. मंगलवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी एवं विस्तारकों और प्रदेश प्रवक्ता की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार […]
विज्ञापन
पटना : दो दिवसीय मंथन के अंतिम दिन भाजपा नेताओं को लोकसभा चुनाव के पहले कम से कम 50 लाख सदस्यों से सीधा संपर्क करने का टारगेट दिया गया है. मंगलवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी एवं विस्तारकों और प्रदेश प्रवक्ता की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि 2014 में पांच राज्यों में हमारी सरकार थी. आज 19 राज्यों में सरकार है, लेकिन हमारा मकसद जमीन से जुड़कर हर बूथ ही नहीं, हर घर तक पहुंचना है.
विपक्ष झूठतंत्र और भाड़े की भीड़तंत्र की बुनियाद पर राजनीति करती है, जबकि भाजपा संगठन एवं विचारधारा की बुनियाद पर राजनीति करती है. विपक्षी गठबंधन में शामिल हर पार्टी किसी न किसी एक जाति की राजनीति करती है, लेकिन भाजपा किसी एक जाति की नहीं बल्कि समाज के जमात और राष्ट्र सेवा एवं जनभावना की राजनीति करती है. यादव ने कहा कि विपक्ष के हर झूठ, प्रपंच एवं प्रोपोगंडा का पर्दाफाश करना है. भीड़ जुटाकर न तो संगठन बनता है और न ही पार्टी खड़ी होती है. 2019 का चुनाव 300 से ज्यादा सीटें जीतकर एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाना है.
बैठक में शक्ति केंद्रों में स्थित बूथों एवं उनकी कमेटियों की समीक्षा की गयी एवं उन्हें अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने संगठन के मसले पर विस्तार से चर्चा की.
बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, राजीव प्रताप रूडी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, आदि मौजूद थे. भाजपा में दरभंगा निवासी डाॅ एसपी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. 50 युवाओं की टोली एवं अतिपिछड़ा समाज के सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




