ePaper

असम: जदयू के राज्य स्तरीय सम्मेलन में हुई बिहार की चर्चा

Updated at : 24 Sep 2018 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
असम: जदयू के राज्य स्तरीय सम्मेलन में हुई बिहार की चर्चा

पटना : ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने असम में आयोजित जदयू के पहले राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की. राजधानी गुवाहाटी में आयोजित इस सम्मेलन के दौरान हिंदी भाषी लोगों की समस्याओं खासकर बिहारियों के साथ हो रहे भेदभाव की चर्चा हुई. मंत्री ने जानकारी दी कि इस मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी से […]

विज्ञापन
पटना : ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने असम में आयोजित जदयू के पहले राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की. राजधानी गुवाहाटी में आयोजित इस सम्मेलन के दौरान हिंदी भाषी लोगों की समस्याओं खासकर बिहारियों के साथ हो रहे भेदभाव की चर्चा हुई. मंत्री ने जानकारी दी कि इस मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी से सीएम नीतीश कुमार जल्द ही बातचीत करेंगे और ठोस समाधान निकालेंगे.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चहुमुखी विकास हो रहा है. यहां हो रहे विकास से वहां के लोगों को अवगत कराया गया. इसके अलावा सम्मेलन के दौरान मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में असम में चुनाव लड़ने और प्रत्याशियों को जीताने से संबंधित रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. असम में बिहारी मूल के लोगों की बड़ी तादाद है और इन लोगों को मुख्य रूप से जदयू के बारे में बताया जा रहा है. इन लोगों को बिहार में हो रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी देकर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन