दानापुर : घरेलू विवाद में युवक ने की खुदकुशी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2018 12:38 AM
दानापुर : थाना क्षेत्र के मैनपुरा कुशवाहा गली निवासी स्व अशोक ठाकुर के 29 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार उर्फ बिट्टू ने पारिवारिक विवाद में शनिवार की दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने शव को अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि शाहपुर थाने के मुरारचक जमसौत […]
दानापुर : थाना क्षेत्र के मैनपुरा कुशवाहा गली निवासी स्व अशोक ठाकुर के 29 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार उर्फ बिट्टू ने पारिवारिक विवाद में शनिवार की दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी.
पुलिस ने शव को अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि शाहपुर थाने के मुरारचक जमसौत महादलित टोला निवासी स्व अशोक ठाकुर का पुत्र राजीव पत्नी सोनी देवी व तीन बच्चों के साथ थाने के मैनपुरा कुशवाहा गली में किराये के मकान में रहता था.
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पत्नी बच्चों के साथ शनिवार को दोपहर में बाजार गयी थी. घर में राजीव अकेले था और उसने पंखे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली . वह कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










