ePaper

छात्रा से दुष्कर्म मामला : मैंने कुछ नहीं किया, मेडिकल रिपोर्ट से सबकुछ स्पष्ट हो जायेगा : आरोपित प्रिंसिपल

Updated at : 20 Sep 2018 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म मामला : मैंने कुछ नहीं किया, मेडिकल रिपोर्ट से सबकुछ स्पष्ट हो जायेगा : आरोपित प्रिंसिपल

पटना : फुलवारीशरीफ स्थित किसान कॉलोनी के न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने और गर्भवती किये जाने के मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा है कि, ”मैंने कुछ भी नहीं किया है. मेडिकल रिपोर्ट से सबकुछ स्पष्ट हो जायेगा.” मालूम हो कि न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में पांचवीं […]

विज्ञापन

पटना : फुलवारीशरीफ स्थित किसान कॉलोनी के न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने और गर्भवती किये जाने के मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा है कि, ”मैंने कुछ भी नहीं किया है. मेडिकल रिपोर्ट से सबकुछ स्पष्ट हो जायेगा.”

मालूम हो कि न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में पांचवीं क्लास की मासूम छात्रा से स्कूल के प्रिसिंपल द्वारा डरा-धमका कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि प्रिसिंपल के इस कुकृत्य में स्कूल का अकाउंटेंट भी सहयोग कर रहा था. प्रिंसिपल ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया था. साथ ही किसी को बताने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी थी. फिलहाल प्रिंसिपल राज सिंघानिया उर्फ अरविंद और एकाउंटेंट अशोक कुमार पुलिस की गिरफ्त में है. बताया जाता है कि प्रिसिंपल छात्रा को कभी पढ़ाने, तो कभी कॉपी की जांच करने, तो कभी हैंडराइटिंग चेक करने के लिए अकेले बुलाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था. इस दौरान अकाउंटेंट कमरे के बाहर पहरा देता था. दुष्कर्म की पोल उससमय खुली, जब छात्रा के शरीर में परेशानी होने लगी और बदलाव दिखने लगा. परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया और फिर जांच करायी, तो छात्रा के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन