पहले गर्लफ्रेंड, फिर उसकी अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग का खेल... पढ़े पूरा मामला

पटना : बाइकर्स गैंग ‘किंग्स ऑफ पटना’ का सरगना जयदीप उर्फ पप्पू गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है. इसमें शिवम कुमार, चंदन कुमार, पवन कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से तीन स्पोटर्स बाइक को जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों रुपसपुर इलाके […]
पटना : बाइकर्स गैंग ‘किंग्स ऑफ पटना’ का सरगना जयदीप उर्फ पप्पू गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है. इसमें शिवम कुमार, चंदन कुमार, पवन कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से तीन स्पोटर्स बाइक को जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों रुपसपुर इलाके में दो बाइकर्स गैंग के बीच हुए गोली बारी के बाद किंग्स ऑफ पटना के सरगना गोलू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.
इसके बाद गैंग की कमान जयदीप उर्फ पप्पू ने संभाल लिया था. जयदीप गैंग को संचालित कर रहा था. जयदीप के खिलाफ पुलिस को शिकायत मिली थी कि वह पढ़ने वाली लड़कियों को महंगी गाड़ी, महंगे मोबाइल फोन से आकर्षित करके उन्हें अपने प्रेमजाल में फांस लेता था. इसके बाद दोस्ती करके चोरी से अश्लील वीडियो बना लेता था. एक बार वीडियो क्लिप तैयार कर लेने के बाद लड़कियों को बार-बार इस्तेमाल करता था. उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. कई लड़कियां जयदीप के जाल में फंस चुकी है. इसकी शिकायत पुलिस को मिली थी. जिन लड़कियों ने जयदीप से अपना नाता तोड़ा, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देता था. फिलहाल पुलिस ने उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




