पटना : प्रोफेसर के बैग से उचक्के ने निकाले 18 हजार

Updated at : 15 Sep 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : प्रोफेसर के बैग से उचक्के ने निकाले 18 हजार

पटना : गर्दनीबाग थाने के बीडी इवनिंग कॉलेज की इतिहास विभाग की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर डा सुनीता शर्मा के बैग से उचक्के ने इलाहाबाद बैंक के अंदर 18 हजार निकाल लिया. हालांकि श्रीमति शर्मा की नजर पड़ गयी और उन्होंने हो-हल्ला मचा दिया. इसके बाद वे उसके पीछे दौड़ी तो लोगों ने भी युवक को […]

विज्ञापन
पटना : गर्दनीबाग थाने के बीडी इवनिंग कॉलेज की इतिहास विभाग की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर डा सुनीता शर्मा के बैग से उचक्के ने इलाहाबाद बैंक के अंदर 18 हजार निकाल लिया. हालांकि श्रीमति शर्मा की नजर पड़ गयी और उन्होंने हो-हल्ला मचा दिया.
इसके बाद वे उसके पीछे दौड़ी तो लोगों ने भी युवक को खदेड़ना शुरू कर दिया. इसके बाद युवक को पकड़ लिया गया. युवक का नाम राजेश कुमार है और वह बेऊर इलाके का रहने वाला है. उक्त युवक के खिलाफ श्रीमती शर्मा ने लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने युवक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन