पटना : सितंबर में कॉलेजों का निरीक्षण कर रिपोर्ट जमा करने का आदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Sep 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्यपाल लालजी टंडन ने सभी विश्वविद्यालयों का सितंबर महीने में गहन निरीक्षण करने का आदेश दिया है. उन्होंने सभी कुलपतियों, प्रतिकुलपतियों, कुलसचिवों और विश्वविद्यालय निरीक्षकों से तमाम कॉलेजों का निरीक्षण करने के लिए कहा है. इसके मद्देनजर राज्यपाल सचिवालय ने सभी विश्वविद्यालय को आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि महाविद्यालयों […]
विज्ञापन
पटना : राज्यपाल लालजी टंडन ने सभी विश्वविद्यालयों का सितंबर महीने में गहन निरीक्षण करने का आदेश दिया है. उन्होंने सभी कुलपतियों, प्रतिकुलपतियों, कुलसचिवों और विश्वविद्यालय निरीक्षकों से तमाम कॉलेजों का निरीक्षण करने के लिए कहा है. इसके मद्देनजर राज्यपाल सचिवालय ने सभी विश्वविद्यालय को आदेश जारी किया है.
इसमें कहा गया है कि महाविद्यालयों के निरीक्षण कार्य को पूरी तत्परता और गंभीरतापूर्वक संपन्न कराया जाना चाहिए. अगर कोई विश्वविद्यालय अधिकारी अपनी जांच रिपोर्ट जमा नहीं करते हैं, उन्हें चिन्हित किया जाना चाहिए.
इस दौरान प्रधान सचिव ने बताया कि प्रत्येक विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव और विवि निरीक्षक प्रत्येक महीने दो-दो
कॉलेज का निरीक्षण करेंगे. इस महीने के दौरान सभी अधिकारियों से 13 सितंबर तक रिपोर्ट ई-मेल से भेजने के लिए कहा गया है.
अब तक मगध विवि, भागलपुर विवि, पटना विवि समेत अन्य कई विवि में निरीक्षण हो चुके हैं. मगध और भागलपुर विवि समेत कुछ अन्य विवि से प्रतिवेदन प्राप्त हो चुके हैं. कुछ जल्द ही रिपोर्ट जमा कर देंगे. शेष बचे हुए सभी विवि से कहा गया है कि वे दो दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट जमा करवा दें.
निरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले विवि निरीक्षकों और अन्य अधिकारियों के बारे में सख्त कार्रवाई की जायेगी. राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय निरीक्षकों का मूल दायित्व कॉलेजों का निरीक्षण करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




