11 जिलों में नये डीएम तैनात

पटना: राज्य सरकार ने गुरुवार की रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. 11 डीएम समेत 19 आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की सरकार ने पहली बार इतनी संख्या में डीएम को बदला है. जिन जिलों में नये डीएम तैनात किये गये हैं, उनमें पूर्णिया, औरंगाबाद, अररिया, […]
पटना: राज्य सरकार ने गुरुवार की रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. 11 डीएम समेत 19 आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की सरकार ने पहली बार इतनी संख्या में डीएम को बदला है.
जिन जिलों में नये डीएम तैनात किये गये हैं, उनमें पूर्णिया, औरंगाबाद, अररिया, भोजपुर, सीवान, समस्तीपुर, सुपौल, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय और लखीसराय शामिल हैं. चार जिलों के डीडीसी भी बदले गये हैं. पटना की डीडीसी सीमा त्रिपाठी को बेगूसराय का नया डीएम बनाया गया है.
आइएएस कहां थे कहां गये
मनीष कुमार प्रबंध निदेशक, एनबीपीडीसीएल डीएम, पूर्णिया
अभिजीत सिन्हा डीएम, औरंगाबाद निदेशक, मध्याह्न् भोजन योजना
लक्ष्मी प्रसाद चौहान अपर मुख्य कार्यपालक पदा. जीविका डीएम, सुपौल
नवीन चंद्र झा उद्यान निदेशक, कृषि विभाग डीएम, औरंगाबाद
अजय कुमार चौधरी डीएम, अररिया संयुक्त सचिव, श्रम संसाधन विभाग
संजय कुमार अग्रवाल डीएम, पूर्णिया प्रबंध निदेशक, एनबीपीडीसीएल
सरवणन एम. डीएम, भोजपुर निदेशक, प्राथमिक शिक्षा
पंकज कुमार पाल निदेशक, प्राथमिक शिक्षा डीएम, भोजपुर
दिवेश सेहरा डीएम, सीवान सामान्य प्रशासन विभाग
अजय यादव डीएम, समस्तीपुर उद्यान निदेशक, कृषि विभाग
आदेश तितरमारे डीएम, सुपौल अपर मुख्य कार्यपालक पदा. जीविका
नरेंद्र कुमार सिंह डीएम, मुंगेर डीएम, अररिया
संजय कुमार सिंह डीएम, खगड़िया डीएम, सीवान
मनोज कुमार डीएम, बेगूसराय संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग
अमरेंद्र प्रसाद सिंह डीएम, लखीसराय डीएम, मुंगेर
एम. रामचंद्रुडु डीडीसी, रोहतास डीएम, समस्तीपुर
मनोज कुमार सिंह डीडीसी, सीतामढ़ी डीएम, लखीसराय
सीमा त्रिपाठी डीडीसी, पटना डीएम, बेगूसराय
राजीव रोशन डीडीसी, सारण डीएम, खगड़िया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




