वार्ड 33 की पार्षद शीला को डेंगू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना में डेंगू के मरीज सामने आने लगे हैं. डेंगू अपना शिकार आम लोगों के साथ ही खास लोगों को भी बना रहा है. वार्ड 33 की पार्षद शीला देवी की अचानक तबीयत खराब होने लगी. आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में लेकर जांच करायी तो उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई. […]
विज्ञापन
पटना : पटना में डेंगू के मरीज सामने आने लगे हैं. डेंगू अपना शिकार आम लोगों के साथ ही खास लोगों को भी बना रहा है. वार्ड 33 की पार्षद शीला देवी की अचानक तबीयत खराब होने लगी. आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में लेकर जांच करायी तो उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई. परिजनों की माने तो पांच दिन से लगातार बुखार की शिकायत थी, दवा दी गयी लेकिन आराम नहीं हुआ. इसके बाद डॉक्टरों ने डेंगू की बीमारी होने पर जांच करायी तो मामला सामना आया. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि बीमारी शुरुआत समय में ही पकड़ में आ गयी, इससे चिंता की बात नहीं है. वहीं पार्षद को डेंगू की खबर सुन पटना की मेयर सीता साहू देखने के लिए अस्पताल पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










