भूख से ही हुई महादलित बच्चियों की मौत : तेजस्वी

Updated at : 13 Sep 2018 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
भूख से ही हुई महादलित बच्चियों की मौत : तेजस्वी

आपदा जोखिम न्यूनीकरण को 15 सालों का रोडमैप तैयार पटना : राज्य सरकार ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण को लेकर 15 वर्षों का रोडमैप तैयार किया है. इसको ‘बिहार आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोडमैप-2015-2030’ नाम दिया गया है. राज्य सरकार ने सेंडई (जापान) में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर आयोजित विश्व सम्मेलन में तय किये गये वैश्विक […]

विज्ञापन

आपदा जोखिम न्यूनीकरण को 15 सालों का रोडमैप तैयार

पटना : राज्य सरकार ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण को लेकर 15 वर्षों का रोडमैप तैयार किया है. इसको ‘बिहार आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोडमैप-2015-2030’ नाम दिया गया है. राज्य सरकार ने सेंडई (जापान) में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर आयोजित विश्व सम्मेलन में तय किये गये वैश्विक लक्ष्यों को देखते हुए पूरी योजना बनायी है. खास बात यह है कि इसके महत्वपूर्ण बिंदु सुरक्षित शहर का सीधा संबंध शहरी निकायों एवं उनके प्रतिनिधियों से है.
बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बुधवार को बामेती में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी निकायों के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक संवेदित हों एवं उनमें आवश्यक कौशल एवं क्षमता का विकास हो सके आदि था. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्यास जी ने कहा कि बुधवार को कोकराझार क्षेत्र में भूकंप आया. इसका प्रभाव मुंगेर तक था. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा तो आती है, साथ ही मानवजनित आपदा से ज्यादा क्षति होती है.
‘रोडमैप को अमल में लाना जरूरी’
सदस्य डॉ उदय कांत मिश्र ने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद मुसीबतों का मुकाबला किया जाता है. इंसीडेंट रेस्पांस सिस्टम के तौर पर सभी को काम करना होगा. सदस्य पीएन राय ने कहा कि बिहार में शहरी क्षेत्र अभी कम है. आगे इसमें बढ़ोतरी होगी. डॉ मुहम्मद अहमद ने कहा कि रोडमैप को अमल में लाना आवश्यक है. आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव एम रामचंदटुडु ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में तय नियमों के तहत ही काम करना जरूरी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन