VIDEO : मॉब लिंचिंग, गैंग रेप और यौन शोषण की घटनाओं पर CM नीतीश गंभीर, आलाधिकारियों संग कर रहे उच्चस्तरीय बैठक

पटना : बिहार में बढ़ रही मॉब लिंचिंग, गैंग रेप और यौन शोषण की घटनाओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंभीरता से लेते हुए सूबे की कानून-व्यवस्था की समीक्षा और दुरुस्त करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं. मालूम हो कि चेन्नई में करुणानिधि की शोकसभा में शामिल होकर लौटने के बाद से मुख्यमंत्री […]
पटना : बिहार में बढ़ रही मॉब लिंचिंग, गैंग रेप और यौन शोषण की घटनाओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंभीरता से लेते हुए सूबे की कानून-व्यवस्था की समीक्षा और दुरुस्त करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं. मालूम हो कि चेन्नई में करुणानिधि की शोकसभा में शामिल होकर लौटने के बाद से मुख्यमंत्री को वायरल बुखार हो गया था. इस कारण सितंबर के पहले सप्ताह में होनेवाली यह बैठक टाल दी गयी थी.
मुख्यमंत्री सचिवालय में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हो रही बैठक में हाल की घटनाओं समेत गंभीर अपराधों को लेकर चर्चा की जा रही है. हाल ही में पुलिस ने दावा किया था कि बिहार में गंभीर अपराधों में कमी आयी है. इस बैठक में डीजीपी केएस द्विवेदी, एडीजी एसके सिंघल समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के आलाधिकारी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










