ePaper

तेजस्वी का ट्वीट, मॉब लिंचिंग का हब बना बिहार

Updated at : 09 Sep 2018 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी का ट्वीट, मॉब लिंचिंग का हब बना बिहार

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर नीतीश सरकार परजमकर हमला बोलाहै. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बिहार को मॉब लिंचिंग का हब बतायाहै. उन्होंने कहा कि बिहार मॉब लिंचिंग का हब बन गया है. इसके बाद उन्होंनेअपनेएक […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर नीतीश सरकार परजमकर हमला बोलाहै. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बिहार को मॉब लिंचिंग का हब बतायाहै. उन्होंने कहा कि बिहार मॉब लिंचिंग का हब बन गया है. इसके बाद उन्होंनेअपनेएक अन्य ट्वीट में कहा कि बिहार में हर तरफ अराजकता का माहौल बन गया है.

राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव ने बिहार को मॉब लिंचिंग बताने वाले ट्वीट में हाल ही में राज्य में हुई मॉब लिंचिंग की घटनाओं का जिक्रभी किया. इसमें बेगूसराय में भीड़ द्वारा पीटकरतीन व्यक्तियों की हत्या, रोहतास में दलित महिला की पीटकर हत्या, हाजीपुर में दारोगा तो जहानाबाद में एएसपी पर हमला, सासाराम में महिला को निर्वस्त्र घुमाने की घटनाएं शामिल थी.

तेजस्वी यादव ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, बिहार में हर तरफ अराजकता का माहौल है. कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है और प्रखंड से लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन