बीएड कंबाइंड एंट्रेस टेस्ट : बीएड के आगामी सत्र में छात्रों को नहीं होगी कोई कठिनाई
Updated at : 09 Sep 2018 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

कुलाधिपति ने दिया कमेटी बनाने का निर्देश पटना : राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लालजी टंडन ने राज्य में उच्च शिक्षा के विकास को लेकर तात्कालिक और दूरगामी सकारात्मक प्रभावों के लिए अपने प्रधान सचिव व राज्यपाल सचिवालय के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये हैं. राज्यपाल लालजी टंडन ने इस बार बीएड पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए हुई असुविधाओं […]
विज्ञापन
कुलाधिपति ने दिया कमेटी बनाने का निर्देश
पटना : राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लालजी टंडन ने राज्य में उच्च शिक्षा के विकास को लेकर तात्कालिक और दूरगामी सकारात्मक प्रभावों के लिए अपने प्रधान सचिव व राज्यपाल सचिवालय के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये हैं.
राज्यपाल लालजी टंडन ने इस बार बीएड पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए हुई असुविधाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों की पृृष्ठभूमि में यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आगामी सत्र के लिए आयोजित होनवाली बीएड कंबाइंड एंट्रेस टेस्ट में कोई प्रक्रियागत या व्यावहारिक कठिनाई नहीं होनी चाहिए.
उन्होंने इस संदर्भ में आवश्यक सुझाव देने के लिए कुलपतियों और प्रतिकुलपतियों की एक उच्चस्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया है. कमेटी में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति के अलावे, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय तथा नालंदा खुला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति रहेंगे.
हर माह दो विश्वविद्यालयों का हो निरीक्षण
यह समिति इस बार की संपन्न परीक्षा के अनुभवों का विश्लेषण करते हुए आगामी परीक्षा के आयोजन हेतु नीतिगत निर्णयों व व्यावहारिक कठिनाइयों के निराकरण के संदर्भ में अपनी अनुशंसा कुलाधिपति को भेजेगी.
साथ ही राज्य के विश्वविद्यालयों में प्रतिकुलपतियों के दायित्वों को और अधिक गुरूतर और प्रभावकारी बनाने के उदेश्य से कुलाधिपति ने विश्वविद्यालयों की परीक्षा-परिषद् में प्रतिकुलपति की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराने का भी आदेश दिया है.
इस क्रम में विश्वविद्यालयों की ओर से संचालित विभिन्न परीक्षाओं को ससमय संचालित कराने हेतु प्रतिकुलपति को परीक्षा समिति की बैठकों में प्रेक्षक के रूप में सम्मिलित करने हेतु राज्यपाल सचिवालय निदेर्शित किया है. राज्यपाल-सह-कुलाधिपति के आदेश पर राज्यपाल सचिवालय ने एक परिपत्र जारी कर सभी कुलपतियों, प्रतिकुलपतियों, कुलसचिवों व विश्वविद्यालय निरीक्षकों को प्रत्येक माह दो महाविद्यालयों के निरीक्षण करने को कहा है.
नौ सूत्री विहित प्रपत्र जारी
महाविद्यालयों में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के व्यापक उद्देश्य से, उपर्युक्त निरीक्षण-व्यवस्था को प्रभावकारी बनाने निमित्त नौ सूत्री विहित प्रपत्र भी कुलाधिपति के आदेशानुरूप राज्यपाल सचिवालय ने जारी किया है.
इसमें महाविद्यालय की पृृष्ठभूमि, आधारभूत संरचना (कॉमन रूम, स्टाफ रूम, वाशरूम, पुस्तकालय, प्रयोगशाला आदि सहित), स्थापना व शैक्षणिक व्यवस्था, वित्तीय व्यवस्था, नैक-मूल्यांकन, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के नामांकन, वर्ग संचालन, पाठ्यक्रमानुरूप शिक्षकों-छात्रों की संख्या, लेखा-संरचना आदि की स्थिति आदि बताते हुए कुलपतियों/ प्रतिकुलपतियों/कुलसचिवों व विश्वविद्यालय निरीक्षकों से ससमय प्रतिवेदन भेजने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




