मोकामा में गंगा खतरे के िनशान से ऊपर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोकामा : राजेंद्र सेतु के पास खतरे की निशान से 37 सेमी ऊपर गंगा बह रही है. प्रशासन ने दियारे व टाल में अलर्ट जारी कर दिया है. कसहा दियारा व जंजीरा दियारा में बाढ़ का पानी गांव के करीब पहुंच चुका है. मोकामा टाल इलाके की मुहाने, बगदाही व धनायन नदियों का पानी भी […]
विज्ञापन
मोकामा : राजेंद्र सेतु के पास खतरे की निशान से 37 सेमी ऊपर गंगा बह रही है. प्रशासन ने दियारे व टाल में अलर्ट जारी कर दिया है. कसहा दियारा व जंजीरा दियारा में बाढ़ का पानी गांव के करीब पहुंच चुका है. मोकामा टाल इलाके की मुहाने, बगदाही व धनायन नदियों का पानी भी लगातार बढ़ रहा है . त्रिमुहान, तारतर आदि कई गांवों में सड़क तक नदियों का पानी पहुंच गया है.
ग्रामीणों ने बताया कि त्रिमुहान के लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग है. प्रशासन नाव की वैकल्पिक व्यवस्था में जुटा है. दूसरी ओर, पंडारक, बख्तियारपुर और अथमलगोला का दियारा क्षेत्र गंगा के बाढ़ से जलमग्न हो रहा है. निचले हिस्से में रहने वाले लोग पलायन कर एनएच किनारे शरण ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










