पटना : 169 विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे बहाल, 30 तक ऐसे करें आवेदन, इन विभागों में होगी बहाली

Updated at : 06 Sep 2018 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 169 विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे बहाल, 30 तक ऐसे करें आवेदन, इन विभागों में होगी बहाली

पटना : राज्य स्वास्थ्य समिति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में 169 विशेषज्ञ डाॅक्टरों की संविदा पर बहाली करेगी. स्वास्थ्य समिति 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन लेगी. एमडी, एमएस और डीएनबी डिग्रीधारी डाॅक्टर को एक लाख और डिप्लोमाधारी को 90 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा. एनआरएचएम में अभी स्वीकृत 656 की जगह 83 डाॅक्टर […]

विज्ञापन
पटना : राज्य स्वास्थ्य समिति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में 169 विशेषज्ञ डाॅक्टरों की संविदा पर बहाली करेगी. स्वास्थ्य समिति 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन लेगी. एमडी, एमएस और डीएनबी डिग्रीधारी डाॅक्टर को एक लाख और डिप्लोमाधारी को 90 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा. एनआरएचएम में अभी स्वीकृत 656 की जगह 83 डाॅक्टर ही काम कर रहे हैं. राज्य के सदर अस्पतालों में सामान्य डाॅक्टरों के सा:थ-साथ विशेषज्ञ डाॅक्टरों की काफी कमी है.
इस कमी को पूरा करने के लिए सामान्य डाॅक्टरों की बहाली चल रही है. राज्य स्वास्थ्य समिति में इसके लिए काउंसेलिंग हो रही है. राज्य स्वास्थ्य समिति ने अब विशेषज्ञ डाॅक्टरों की बहाली की प्रक्रिया शुरू की है. अभी पांच विभागों में बहाली होगी. राज्य स्वास्थ्य समिति इसके लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन लेगी. सभी डाॅक्टरों की तैनाती सदर अस्पताल में होगी. इसके अलावा शहरों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए फूल टाइम और पार्ट टाइम मेडिकल अफसर की भी नियुक्त होगी. जल्द ही 81 प्राथमिक केंद्रों में बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किया जायेगा.
महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण
संविदा पर हो रही बहाली में आरक्षण के नियमों का पालन किया जा रहा है. महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. इसके अलावा दिव्यांगों को चार और स्वतंत्रता सेनानियों के नाती, नतिनी और पोते- पोतियों को दो प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. 55 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं.
इन विभागों में बहाली
विभाग पद
मेडिसिन 46
ईएनटी 38
नेत्र रोग 26
चर्मरोग 33
मनोरोग 26
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन