पटना : दिल्ली में बोलने से चार्जशीट से नाम नहीं मिटता : सुशील मोदी

Updated at : 06 Sep 2018 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : दिल्ली में बोलने से चार्जशीट से नाम नहीं मिटता : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार के बाहर झारखंड-यूपी से दिल्ली विधानसभा के चुनाव तक में जब लालू प्रसाद अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़े कर राजनीतिक औकात नाप चुके, तब उनके परिवार की दूसरी पीढ़ी जोर आजमाने चली है. जंतर-मंतर पर धरना देने समर्थक छात्रों की तालियों के […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार के बाहर झारखंड-यूपी से दिल्ली विधानसभा के चुनाव तक में जब लालू प्रसाद अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़े कर राजनीतिक औकात नाप चुके, तब उनके परिवार की दूसरी पीढ़ी जोर आजमाने चली है.
जंतर-मंतर पर धरना देने समर्थक छात्रों की तालियों के बीच भाषण करने और जेएनयू में पार्टी की छात्र इकाई के छात्रसंघ चुनाव लड़ने जैसे फैसले से 26 साल में 26 बेनामी सम्पत्ति बनाने का गुनाह फीका नहीं पड़ जायेगा. दिल्ली में बोलने से न कोई बड़ा हो जाता है, न भ्रष्टाचार की चार्जशीट से नाम मिटता है. मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि गरीबों के नाम पर राजनीति करने वाले राजद ने गरीबों, पिछड़ों, दलितों के बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षा बजट के लिए केवल 4261 करोड़ रुपये रखे थे. जबकि, एनडीए सरकार ने 12 साल में इसे बढ़ाकर 34000 करोड़ तक पहुंचाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन