पटना : अपराधियों को चादर से ढकने वाले कर रहे हैं नैतिकता का बखान : संजय सिंह

Updated:
विज्ञापन
पटना : अपराधियों को चादर से ढकने वाले कर रहे हैं नैतिकता का बखान : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद शासनकाल में बिहार को घोटालों की जननी बनने का कलंक एक परिवार पर है. 15 साल तक भ्रष्टाचार पर बिना संज्ञान लिए अपराधियों को सामाजिक न्याय की चादर से ढंकने वाले तेजस्वी प्रसाद यादव अब नैतिकता की बखान कर रहे हैं. राजद […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद शासनकाल में बिहार को घोटालों की जननी बनने का कलंक एक परिवार पर है. 15 साल तक भ्रष्टाचार पर बिना संज्ञान लिए अपराधियों को सामाजिक न्याय की चादर से ढंकने वाले तेजस्वी प्रसाद यादव अब नैतिकता की बखान कर रहे हैं. राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके परिवार के पास 15 हजार करोड़ की संपति आश्चर्यजनक है. लालू परिवार 25 साल में 15 हजार करोड़ का मालिक कैसे बन गया. इस आश्चर्यचकित कमाई का स्रोत तेजस्वी ही बता सकते हैं.
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव देश के मात्र एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने 28 साल की उम्र में बिना कोई धंधा किये अरबों की संपति खड़ी कर ली. तेजस्वी ने अपने कैरियर की शुरुआत ही घोटाले और गबन से किया है. वे खुद जमानत पर रिहा हुए हैं. वह कैसे जनता के बीच जाकर नैतिकता की बात कर सकते हैं? उनको यह बताना चाहिए कि लालू प्रसाद के घर में पैदा होने के अलावा उनकी उपलब्धि क्या है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन