आसरा होम मामला: बुधवार रात को ही होम से बाहर निकल गयी थीं दोनों संवासिनें

पटना : राजीव नगर स्थित आसरा होम से बुधवार रात दो बजे ही दोनों संवासिन वहां से निकल गयी थीं. पुलिस ने होम में लगे सीसीटीवी कैमरा को जब खंगाला तो यह जानकारी मिली कि दोनों कई बार सेकेंड फ्लोर पर गयीं और फिर वहां से नीचे फर्स्ट फ्लोर पर आयी. इसके बाद एक बार […]
पटना : राजीव नगर स्थित आसरा होम से बुधवार रात दो बजे ही दोनों संवासिन वहां से निकल गयी थीं. पुलिस ने होम में लगे सीसीटीवी कैमरा को जब खंगाला तो यह जानकारी मिली कि दोनों कई बार सेकेंड फ्लोर पर गयीं और फिर वहां से नीचे फर्स्ट फ्लोर पर आयी. इसके बाद एक बार जब वे दोनों ऊपर गयी तो फिर वापस आने की वीडियो फुटेज नहीं है.
इससे स्पष्ट है कि वे लोग वहां से बगल की छत पर चढ़ कर सीढ़ियों से नीचे उतर गयी थीं. संभवत: वे लोग किचेन की चाबी लेने के लिए ऊपर-नीचे कर रही थी और जब चाबी मिल गयी तो वे लोग वहां से निकल गयी. काफी रात हो चुकी थी, इसलिए पूरे होम में सन्नाटा पसरा था. इसके बाद वे लोग रास्ते पर आ कर कहीं चली गयी. एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि इस मामले में राजीव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोनों संवासिनों को खोजने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




