मसौढ़ी में ठेकेदार से तीन लाख की लूट
Updated at : 01 Sep 2018 3:49 AM (IST)
विज्ञापन

जेब में रहने के कारण दो लाख रुपये बचे सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध मसौढ़ी : स्थानीय एसबीआई से रकम निकाल लौट रहे नगर पर्षद के ठेकेदार से शुक्रवार को दिनदहाड़े थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित जानकी मार्केट के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिये. सूचना पाकर […]
विज्ञापन
जेब में रहने के कारण दो लाख रुपये बचे
सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध
मसौढ़ी : स्थानीय एसबीआई से रकम निकाल लौट रहे नगर पर्षद के ठेकेदार से शुक्रवार को दिनदहाड़े थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित जानकी मार्केट के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिये. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात की. जानकारी के मुताबिक कुम्हार टोली निवासी राकेश कुमार उर्फ रिंकू स्थानीय नगर पर्षद के आउटसोर्सिंग पर सफाई संवेदक है. सफाईकर्मियों के वेतन का भुगतान करने के लिए उसने शुक्रवार को स्थानीय स्टेट बैंक की शाखा से पांच लाख रुपये निकाले. इनमें से दो लाख रुपये अपने पॉकेट में रखे व तीन लाख रुपये कपड़े के थैले में रख कर पैदल ही अपने घर के लिए चल दिया. काफी रकम होने के कारण वह एहतियातन तारेगना रेलवे गुमटी के पास स्थित एक मेडिकल हॉल में कुछ देर के लिए रुक गया और इस बात की तसल्ली कर ली कि कोई उसका पीछा तो नहीं कर रहा है.
कटिहार के कोढ़ा ग्रुप के सदस्यों ने दिया घटना को अंजाम : पुलिस
पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था से भी बेखौफ थे अपराधी
बीते मंगलवार को घटित घटना के बाद प्रशासन द्वारा कई जगहों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस के बावजूद शुक्रवार को दिनदहाड़े ठेकेदार से तीन लाख रुपये की हुई लूट ने प्रशासन की चाक- चौबंद व्यवस्था पर ही सवाल खड़ा कर दिया है. लूट में शामिल अपराधियों के दुस्साहस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस व्यवस्था की परवाह किये बगैर ही भीड़भाड़ वाली जगह पर दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया और वे भागने में भी सफल रहे.
अपराधियों की हो गयी है पहचान : थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष शंभु यादव ने बताया कि अपराधियों की पहचान हो गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि मेन रोड स्थित एसबीआई में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवकों को देखा गया है. वे युवक कटिहार के कोढ़ा ग्रुप के हैं और उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है. फुटेज से पता चलता है कि दोनों युवक राकेश द्वारा रकम निकालने के बाद तीन लाख रुपये एक थैले में रख लेने के बाद ही बैंक से निकले और लूट की घटना को अंजाम देने के लिए उसकी रेकी की. इधर, शहर में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं से लोगों में रोष है. लोगों ने कहा िक अभी मसौढ़ी में पुिलस की इतनी चौकसी है िफर भी लूट हो गयी, आम िदनों तो सुरक्षा राम भरोसे रहती है.
बैंक से ही ठेकेदार की रेकी कर रहे थे बदमाश
वह जैसे ही स्टेशन रोड स्थित जानकी मार्केट के पास पहुंचा अपने मोबाइल पर आये एक कॉल को अटैंड करने लगा. इसी दौरान पीछे से लाल रंग की एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से रकम भरा थैला झपट लिया और उत्तर की ओर भाग निकले. राकेश शोर मचाता हुआ विश्वकर्मा मार्केट तक दौड़ा, लेकिन किसी ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया. इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात की. पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए स्थानीय अनुमंडल कार्यालय के पास स्थित यूनियन बैंक व मेन रोड स्थित एसबीआई में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. अनुमान लगाया जा रहा है िक बैंक से ही बदमाश ठेकेदार की रेकी कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




