पटना : खुद को सियासत का केंद्र समझने की भूल न करें तेजस्वी : संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव खुद को सियासत का केंद्र समझने की भूल न करें. उन्होंने कहा कि इसी तरह का अभिमान तो करनेवालों का अंजाम सबको मालूम है. तेजस्वी यादव गलत सियासत करते हैं. पहले बिहार को बदनाम करवाते फिर […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव खुद को सियासत का केंद्र समझने की भूल न करें. उन्होंने कहा कि इसी तरह का अभिमान तो करनेवालों का अंजाम सबको मालूम है. तेजस्वी यादव गलत सियासत करते हैं. पहले बिहार को बदनाम करवाते फिर उस पर राजनीति कर चेहरा चमकाते हैं. नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए सदन का सदस्य होना आवश्यक होता है. उनकी दूषित हो चुकी अंतरात्मा भी गवाही दे देगी की आप विधानसभा के सदस्य किस चेहरे के बूते बने हैं.
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी को मालूम है कि बिहार को जंगलराज में झोंककर उनका परिवार 15 साल कुंभकर्णी नींद में सोता रहा. असंख्य दुष्कर्म 0के तो मामले भी थानों में दर्ज नहीं हुए. एक भारतीय प्रशासनिक सेवा की पत्नी तक को सामाजिक न्याय के सिपाहियों ने नहीं बख्शा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










