बिहार में उमस भरी गर्मी से अगले 24 घंटे में मिलेगी राहत

पटना : बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हल्के बादल छाये हुए हैं. लेकिन, वातावरण में नमी की वजह से उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी हुई है. राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान भी 35.0 डिग्री सेल्सियस के […]
पटना : बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हल्के बादल छाये हुए हैं. लेकिन, वातावरण में नमी की वजह से उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी हुई है. राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान भी 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं. राजधानी पटना का मंगलवार का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है.
भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री, गया का 26.5 डिग्री और पूर्णिया का 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है. अगले एक-दो दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










