तेजस्वी यादव अकूत संपत्ति स्वीकार करें, मांगें माफी : संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अपनी बेनामी अकूत संपत्ति स्वीकार करें. क्या वह अपने पास की अकूत संपत्ति का त्याग करेंगे. वह इस तरह के भ्रष्टाचार को लेकर माफी मांगें. पर सवाल है कि राजद नेता बिहार की जनता से किन […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अपनी बेनामी अकूत संपत्ति स्वीकार करें. क्या वह अपने पास की अकूत संपत्ति का त्याग करेंगे. वह इस तरह के भ्रष्टाचार को लेकर माफी मांगें. पर सवाल है कि राजद नेता बिहार की जनता से किन किन बातों को लेकर माफी मांगेंगे. यदि तेजस्वी बिहार की जनता से माफी मांगने लगे तो उनकी पूरी राजनीति माफी मांगने में ही खत्म हो जायेगी. क्या तेजस्वी बिहार की जनता के सामने इस बात को स्वीकार करेंगे कि उनके पास अकूत संपत्ति है?
भ्रष्टाचार के परिणाम का अनुभव तो उनको हो गया होगा. बिहार की गरीब जनता के खजाने पर डाका डालने से भी बड़ा कोई महापाप नहीं हो सकता. उनको यह बताना चाहिए कि भ्रष्टाचार के मामले में उनके परिवार के कुल कितने आरोपित हैं? यह जवाब दें कि 11 करोड़ बिहारवासियों को 15 साल तक अभिशप्त जीवन किसने दिया?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










