पटना : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

Updated at : 27 Aug 2018 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रविवार को सात, सर्कुलर रोड में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की. विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखियां बांधीं. तिलक लगाया एवं मिठाई खिला कर नीतीश कुमार के यशस्वी, सुखद, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की. साथ ही शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रविवार को सात, सर्कुलर रोड में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की. विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखियां बांधीं. तिलक लगाया एवं मिठाई खिला कर नीतीश कुमार के यशस्वी, सुखद, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की. साथ ही शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी. शिष्टमंडल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की निदेशिका बीके संगीता बहन, अनिता बहन, काजल बहन, रवींद्र भाई, सत्येंद्र भाई शामिल थे.
पटना. रक्षाबंधन पर जन अधिकार पार्टी (लो)ने बिहार पशु चिकित्‍सा संघ भवन में ‘नारी सम्मान सुरक्षा संकल्प पर्व’ का आयोजन किया. सैकड़ों महिलाओं ने पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव समेत अन्य नेताओं की कलाई पर राखी बांधी. सांसद यादव ने उन महिलाओं को भरोसा दिलाया कि वे और उनकी पार्टी हर हाल में प्रदेश की सभी महिलाओं की सुरक्षा के लिए संकल्पित हैं. लोगों को महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए संकल्प भी दिलाया. सांसद ने सरकार से मांग की है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए वे कठोर कानून बनाये. पॉर्न साइटों को बैन किया जाये.
महिलाओं की रक्षा का लें सकल्प: : पटना. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि रक्षाबंधन महिला सम्मान, महिलाओं की रक्षा और उन्हें आदर दिए जाने की प्रतिबद्धता का संकल्प लिए जाने का त्योहार है. हम सब जहां भी रहें महिलाओं को सम्मान दें. उनकी रक्षा का संकल्प लें. सभी को रक्षाबंधन की शुभकामना दी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, तेजप्रताप यादव ने शुभकामनाएं दी. उनकी बहन मीसा भारती व अनुष्का राव ने राखी बांधकर भाइयों के सुखी जीवन की कामना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन