पटना : रक्षाबंधन में मुंबई से आया था घर, नहाने के दौरान नदी में डूबा

Updated at : 27 Aug 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : रक्षाबंधन में मुंबई से आया था घर, नहाने के दौरान नदी में डूबा

पटना : पीरबहोर थाना क्षेत्र के सब्जीबाग में रहने वाला मिथिलेश साहनी (23 वर्ष) अदालत घाट पर गंगा नदी में नहाने के क्रम में डूब गया है. डूबने से उसकी मौत हो गयी है. काफी तलाश के बाद उसकी लाश बरामद कर ली गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. […]

विज्ञापन
पटना : पीरबहोर थाना क्षेत्र के सब्जीबाग में रहने वाला मिथिलेश साहनी (23 वर्ष) अदालत घाट पर गंगा नदी में नहाने के क्रम में डूब गया है. डूबने से उसकी मौत हो गयी है. काफी तलाश के बाद उसकी लाश बरामद कर ली गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
दरअसल मिथिलेश के घरवाले पटना में सब्जी बाग मंडी में आलू-प्याज का व्यवसाय करते हैं. मिथिलेश मुंबई रहता है. वह भी मुंबई में सब्जी बेचता था. इस बार बहन से राखी बंधवाने के लिए घर आया था. शनिवार की शाम अदालतगंज घाट पर नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गयी. घरवालों को जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को बताया. पुलिस और गोताखोरों ने उसकी तलाश की. रविवार को उसकी लाश बरामद हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन