पटना : सेतु पर बुलेट में लगी आग, अफरा-तफरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु की पाया संख्या 46 के पास रविवार की शाम हाजीपुर से पटना की ओर आ रही एक बुलेट में आग लग गयी. आग लगी की इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने आग को बुझाया. पुलिस व फायर कर्मियों की मानें […]
विज्ञापन
पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु की पाया संख्या 46 के पास रविवार की शाम हाजीपुर से पटना की ओर आ रही एक बुलेट में आग लग गयी. आग लगी की इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने आग को बुझाया. पुलिस व फायर कर्मियों की मानें तो बुलेट पर दो युवक सवार थे, जो एक कार के पीछे चल रहे थे. अचानक ब्रेक लगाने के बाद बुलेट में आग लग गयी.
इसके बाद सवार दोनों युवक जान बचा कर भागे. इधर सूचना पाकर मौके पर नैनो टेक्नोलॉजी की फायर यूनिट लेकर रामाकांत सिंह, दीपक व शशि भूषण वहां पहुंचे. इसके बाद आग को बुझाया. बुलेट चला रहे रोहित कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि समस्तीपुर से पटना अपने दोस्त के साथ आ रहा था. इसी दरम्यान बुलेट फिसल गयी, इसके बाद जब इमरजेंसी में ब्रेक लगायी तो पलट गया,जिससे ईंधन की टंकी क्षतिग्रस्त हो गयी और आग लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










