पटना : ‘किसानों की आय 2022 से पूर्व दोगुनी हो जायेगी’
Updated at : 27 Aug 2018 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गांव, गरीब, किसान एवं मजदूर के लिए जो कहा है उसे करके दिखलाया है. इसका परिणाम भी अब स्पष्ट रूप से दिखने लगे है. मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने का जो संकल्प लिया था […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गांव, गरीब, किसान एवं मजदूर के लिए जो कहा है उसे करके दिखलाया है.
इसका परिणाम भी अब स्पष्ट रूप से दिखने लगे है. मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने का जो संकल्प लिया था वह समय से पूर्व ही पूरा हो जायेगा. नावार्ड की हालिया रिपोर्ट इस बात का प्रमाण है कि देश के किसानों की आमदनी सालाना 12 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रही है.
जबकि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिये 10.4 प्रतिशत की वृद्धि दर ही पर्याप्त है. वर्ष 2012–13 में प्रति किसान परिवार की आय 77,110 रू थी जो वर्ष 2015–16 में बढ़कर सालाना 1.07 लाख रु हो गयी है. 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 19 राज्यों में आमदनी बढ़ने की दर 15 प्रतिशत है, जबकि 15 राज्यों में यह वृद्धि दर 10.5 प्रतिशत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




