ePaper

पटना : लालू ने कांग्रेस से हाथ मिला कर बीपी मंडल को धोखा दिया : सुशील मोदी

Updated at : 26 Aug 2018 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : लालू ने कांग्रेस से हाथ मिला कर बीपी मंडल को धोखा दिया : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि जनता पार्टी जिसमें जनसंघ शामिल था की सरकार के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने बीपी मंडल को पिछड़ा वर्ग आयोग की कमान सौंपी थी. सत्ता में वापसी के बाद जब आयोग की रिपोर्ट इंदिरा गांधी की सरकार को सौंपी गयी, तब उसे ठंडे बस्ते में […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि जनता पार्टी जिसमें जनसंघ शामिल था की सरकार के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने बीपी मंडल को पिछड़ा वर्ग आयोग की कमान सौंपी थी.
सत्ता में वापसी के बाद जब आयोग की रिपोर्ट इंदिरा गांधी की सरकार को सौंपी गयी, तब उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा भी नहीं दिलाया. बीपी सिंह और नरेंद्र मोदी जैसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों ने पिछड़ों का सबसे ज्यादाकल्याण किया.
दूसरी तरफ लालू प्रसाद ने मंडल आयोग की रिपोर्ट दबाने वाली कांग्रेस से हाथ मिला कर बीपी मंडल को धोखा दिया. एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने दलितों-पिछड़ों व महिलाओं को बिहार के निकाय चुनावों में रिजर्वेशन लागू कर बीपी मंडल को सच्ची श्रद्धांजलि दी. जिन लोगों ने पंचायत व निकाय चुनावों में यह व्यवस्था लागू नहीं की, वे ही खुद को बीपी मंडल के वारिस बता रहे हैं. बिहार के पूर्व सीएम बीपी मंडल की जन्मशती पर शत-शत नमन.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन