पटना : अब अतिक्रमणकारी लगे डरने खुद तोड़ने लगे हैं अवैध हिस्सा

Updated at : 26 Aug 2018 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अब अतिक्रमणकारी लगे डरने खुद तोड़ने लगे हैं अवैध हिस्सा

पटना : राजधानी यानी निगम क्षेत्र में पिछले नौ दिनों से लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को भी नगर निगम के चारों अंचलों में जिला व निगम प्रशासन के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. अभियान टीम में शामिल पथ निर्माण विभाग के अभियंता नक्शा के अनुरूप नापी कर मार्किंग करते […]

विज्ञापन
पटना : राजधानी यानी निगम क्षेत्र में पिछले नौ दिनों से लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को भी नगर निगम के चारों अंचलों में जिला व निगम प्रशासन के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. अभियान टीम में शामिल पथ निर्माण विभाग के अभियंता नक्शा के अनुरूप नापी कर मार्किंग करते हैं.
फिर अतिक्रमणकारियों के अवैध हिस्से पर निगम का बुलडोजर चलता है. बीते दो दिनों से निगम के बुलडोजर चलने से पहले ही अतिक्रमणकारी खुद अवैध हिस्सा तोड़ने लगे हैं. शुक्रवार की रात्रि में अभियंता की टीम बोरिंग रोड चौराहे से हाईकोर्ट जाने वाली सड़क और स्टेशन गोलंबर से फ्रेजर रोड गांधी मैदान तक नापी की थी.
शनिवार की सुबह 6 बजे नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार व कार्यपालक अभियंता अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में दल-बल डाकबंगला चौराहा पहुंचा. गांधी मैदान जाने वाली सड़क पर स्थित हेम प्लाजा के अवैध हिस्सा को तोड़ा जाने लगा. अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और वे अपने मकानों व दुकानों का अवैध हिस्सा तोड़ने लगे.
मौर्या होटल के पास बड़े भूखंड पर है अतिक्रमण
मौर्या होटल से पनाश होटल तक सड़क किनारे करीब चार-पांच एकड़ भूखंड निगम की संपत्ति है. लेकिन, इन जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने निजी पार्किंग, पार्क आदि बना कर कब्जा किया है.
शनिवार को निगम व पथ निर्माण विभाग के अभियंता के साथ-साथ सदर सीओ व अमीन ने नापी की. अधिकारियों ने बताया कि म्यूनिसपल सर्वे के प्लॉट संख्या 880-885 और प्लॉट संख्या 902-904 है. इस भूखंड की नापी की गयी है और सदर सीओ रिपोर्ट बना कर प्रमंडलीय आयुक्त को सौंपेंगे. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
बोरिंग रोड से हटाया गया अतिक्रमण
बोरिंग रोड चौराहे से हाईकोर्ट जाने वाली सड़क पर भी जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की, वैसे ही अतिक्रमणकारी खुद से अवैध हिस्से को तोड़ने लगे.
हरिहर चैंबर कॉम्प्लेक्स की बाउंड्री फुटपाथ पर अतिक्रमण कर बनायी गयी थी. वहीं, हरिहर चैंबर से आगे रेस्टोरेंट, दवा व किराना दुकान सहित कई दुकानें हैं, जो फुटपाथ पर अतिक्रमण किये थी. इन अतिक्रमणकारी दुकानदारों ने अपने-अपने अवैध हिस्से को तोड़ना शुरू किया और शाम तक हरिहर चैंबर सहित आसपास के दुकानदारों ने भी अवैध हिस्से को तोड़ लिया.
ध्वस्त की गयीं झुग्गी-झोंपड़ियां
बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी बीके तरुण के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान राजेंद्र नगर स्थित वैशाली सिनेमा से रेलवे हंटर रोड पर चलाया गया.
इस दौरान करीब सौ से अधिक झुग्गी-झोंपड़ियों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया. अतिक्रमण के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती होने की वजह से कहीं कोई विरोध नहीं हुआ और शांति से एक-एक अतिक्रमणकारियों के अवैध हिस्से को ध्वस्त किया गया.
मीठापुर बस स्टैंड व आसपास से हटाया गया अतिक्रमण
कंकड़बाग अंचल क्षेत्र के मीठापुर बस स्टैंड रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अंचल की कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी के नेतृत्व में मीठापुर बस स्टैंड के समीप दल-बल पहुंचा और एक-एक अतिक्रमणकारी के स्थायी निर्माण को ध्वस्त करने के साथ-साथ सामान भी जब्त किया गया.
मीठापुर बस स्टैंड के समीप अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने हल्का विरोध किया, लेकिन पुलिस बल के सामने अतिक्रमणकारी बैकफुट पर चले गये और बस स्टैंड के एक नंबर गेट के समीप से एक-एक अतिक्रमणकारी को हटाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन