पटना : बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये गरीबों को उजाड़ना गलत : भाकपा माले

Updated at : 26 Aug 2018 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये गरीबों को उजाड़ना गलत : भाकपा माले

पटना : बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये गरीबों को उजाड़ना गलत है. सरकार के इस कदम से आज पटना शहर के हजारों गरीब बेघर-बार हो गये हैं. बरसात के इस मौसम में वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. सरकार का यह कदम पूरी तरह गरीब विरोधी है. यह बातें भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल […]

विज्ञापन
पटना : बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये गरीबों को उजाड़ना गलत है. सरकार के इस कदम से आज पटना शहर के हजारों गरीब बेघर-बार हो गये हैं. बरसात के इस मौसम में वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं.
सरकार का यह कदम पूरी तरह गरीब विरोधी है. यह बातें भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने शनिवार को कही. उन्होंने इस मामले में पटना उच्च न्यायालय से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है.
भाकपा माले राज्य सचिव कुणाल ने अतिक्रमण के नाम पर पटना शहर में गरीबों को उजाड़ने की कड़ी आलोचना करते हुए इस पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पटना उच्च न्यायालय का सख्त निर्देश है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये गरीबों को नहीं उजाड़ा जा सकता, लेकिन सरकार न्यायालय के इस निर्देश का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन