पटना : अटल जी की अस्थियां बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में हुईं रवाना

Updated at : 24 Aug 2018 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अटल जी की अस्थियां बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में हुईं रवाना

पटना : प्रदेश भाजपा मुख्यालय से गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना हुईं. बिहार भाजपा के सभी प्रमुख नेता इस अवसर पर मौजूद थे. उन्होंने 10 अस्थि कलश रथ पर जाने वाले लोगों को अटल जी की अस्थियां सौंपी. छपरा की ओर जाने वाली टीम के सदस्य प्रदेश […]

विज्ञापन
पटना : प्रदेश भाजपा मुख्यालय से गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना हुईं. बिहार भाजपा के सभी प्रमुख नेता इस अवसर पर मौजूद थे. उन्होंने 10 अस्थि कलश रथ पर जाने वाले लोगों को अटल जी की अस्थियां सौंपी.
छपरा की ओर जाने वाली टीम के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अस्थि कलश सौंपा.
चंपारण की ओर जाने वाली टीम के सदस्य प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी को बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानन्द राय ने, मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाली टीम सदस्य प्रदेश मंत्री राजेश वर्मा को केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने अस्थि कलश सौंपा.
कोशी महासेतु की ओर जाने वाली टीम के सदस्य प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी को बिहार सरकार के मंत्री मंगल पाण्डेय ने अस्थि कलश सौपा. कटिहार की ओर जाने वाली टीम के सदस्यों को बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार को कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने, भागलपुर जाने वाले सम्राट चौधरी और मंत्री रामनारायण मंडल को बिहार के मंत्री नन्द किशोर यादव ने, मुंगेर की ओर जाने वाली टीम के सदस्य प्रदेश मंत्री रूप नारायण मेहता एवं अचल सिन्हा को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने, गया की ओर जाने वाले टीम सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष शिवेश राम, प्रदेश मंत्री अनिल कुमार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अस्थि कलश सौंपा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन