बुलेट ट्रेन के लिए सर्वे टीम का गठन, जानिए कब से शुरू होगा काम और बिहार के किस-किस जिले से गुजरेगी
बुलेट ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
Bullet Train: बिहार में बुलेट ट्रेन का काम रफ्तार पकड़ने वाला है. इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वे टीम का गठन कर दिया गया है. बुलेट ट्रेन बिहार के चार जिलों से गुजरेगी. सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही बुलेट ट्रेन का रूट तय किया जाएगा.
Bullet Train: वंदे भारत एक्सप्रेस, नमो भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेन के बाद अब बुलेट ट्रेन भी बिहार में दौड़ने वाली है. बुलेट ट्रेन के लिए भारतीय रेलवे की ओर से सर्वे टीम का गठन कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह टीम जुलाई या फिर अगस्त महीने में सर्वे का काम शुरू कर सकती है. इस तरह से बिहार को नई हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की सुविधा मिलने वाली है.
आपके शहर में
सर्वे टीम की रिपोर्ट के आधार पर तय होगा रूट
जानकारी के मुताबिक, रेलवे की ओर से बनाई गई सर्वे टीम जमीन अधिग्रहण, संभावित रूट के साथ-साथ लागत का भी आकलन करेगी. इतना ही नहीं, सर्वे के आधार पर ही बुलेट ट्रेन किस-किस शहर से गुजरेगी, इसका निर्धारण किया जाएगा. बताया जा रहा है कि देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर भी तेजी से काम किया जा रहा है.
बिहार में बुलेट ट्रेन चलने से फायदा
बिहार में बुलेट ट्रेन चार जिलों पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर से गुजरेगी. लेकिन अंतिम फैसला सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा. बुलेट ट्रेन के चलने से बिहार के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सकेगा. इसके अलावा निवेश, उद्योग, टूरिज्म और रोजगार के नए अवसर को भी बढ़ावा मिल सकेगा.
हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को बढ़ावा
केंद्र सरकार की ओर से हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में विकसित किया जा रहा है. कई मायनों में यह प्रोजेक्ट बेहद खास मानी जा रही है. इस तरह से आने वाले दिनों में बिहार भी हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ सकेगा, जिससे बिहार के विकास को नई दिशा भी मिल सकेगी.
Also Read: छपरा समेत इन स्टेशनों से गुजरेगी बनारस-कोलकाता स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए