पटना : मुख्यमंत्री की स्वच्छ, सुशासन वाली छवि समाप्त : तेजस्वी यादव

Updated at : 24 Aug 2018 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री की स्वच्छ, सुशासन वाली छवि समाप्त  : तेजस्वी यादव

पटना : नेता विपक्षी दल तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री की स्वच्छ, सुशासन वाली छवि पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है. अपराध और विधि-व्यवस्था के मामले मे राज्य सरकार पूरी तरह से फेल और फ्लॉप हो चुकी है. सीबीआई के एसपी के तबादले पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन
पटना : नेता विपक्षी दल तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री की स्वच्छ, सुशासन वाली छवि पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है. अपराध और विधि-व्यवस्था के मामले मे राज्य सरकार पूरी तरह से फेल और फ्लॉप हो चुकी है. सीबीआई के एसपी के तबादले पर भी चिंता व्यक्त की.
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री ने मंजू वर्मा ने जिस तरफ इशारा किया है उसकी अनदेखी नहीं कि जानी चाहिए, कोई दिन ऐसा नहीं है. गुरुवार को पटना हवाई अड्डा पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सासाराम में थाने के सामने हत्या होती है, जंदाहा के प्रखंड प्रमुख की हत्या प्रखंड कार्यालय मे होती है.
महिला को निर्वस्त्र कर सड़कों पर दौड़ाया जाता है. अपराधी बेखौफ हैं. प्रशासन शिथिल है, अपराधी पकड़े नहीं जाते हैं. जदयू के प्रवक्ता सच्चाई से हट कर गलत बयानी कर रहे हैं. मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में उन्होंने कहा की जांच को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन