पटना : ‘राजद शासन में अपहरण उद्योग जैसे शब्दों को मिली सार्थकता’ : संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद के 15 वर्षों के शासनकाल में जंगलराज, अपहरण उद्योग, गुंडा राज, नरसंहार जैसे शब्दों को सार्थकता मिली. उसके पहले इन शब्दों का बिहार में प्रचलन नहीं था. वर्तमान में भी जो बिहार में अराजक स्थिति पैदा की जा रही है, उसका जिम्मेदार […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद के 15 वर्षों के शासनकाल में जंगलराज, अपहरण उद्योग, गुंडा राज, नरसंहार जैसे शब्दों को सार्थकता मिली. उसके पहले इन शब्दों का बिहार में प्रचलन नहीं था. वर्तमान में भी जो बिहार में अराजक स्थिति पैदा की जा रही है, उसका जिम्मेदार लालू प्रसाद का परिवार है.
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव इस बात का ख्याल रखें कि यह वही बिहार था जहां लालू-राबड़ी के राज में माताएं , बहने, बेटियां शाम पांच बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलती थी. बेटियां क्या बेटे भी नहीं निकलते थे.
उन्होंने कहा कि जिसकी प्राथमिक पढ़ाई ही माफियागिरी की पाठशाला से हुई हो. जिसकी सहयोगी पार्टी के नेता से लेकर खुद भ्रष्टाचार का लबादा ओढ़े हों. वह कैसे किसी को नैतिकता की पाठ पढ़ा रहा है? नैतिकता का पाठ वह खुद के लिए भी रखें. तेजस्वी अंतरात्मा को कब तक सुलायेंगे? अंतरात्मा जिंदा होती तो अपनी अनैतिक कमाई का जबाब पब्लिक फोरम पर देते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










