ePaper

पटना : राजद सांसद को एसएमएस के माध्यम जान से मारने की धमकी मिली, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 21 Aug 2018 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : राजद सांसद को एसएमएस के माध्यम जान से मारने की धमकी मिली, प्राथमिकी दर्ज

पटना : राजद के राज्यसभा सदस्य अहमद अशफाक करीम ने एक अज्ञात नंबर से उन्हें एसएमएस कर जान से मारने की धमकी दी है. सांसद को अपराधियों ने फोन नंबर 9804777600 से मैसेज कर धमकी दी है. साथ ही मैसेज में अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया है. जान से मारने की धमकी दिये जाने […]

विज्ञापन

पटना : राजद के राज्यसभा सदस्य अहमद अशफाक करीम ने एक अज्ञात नंबर से उन्हें एसएमएस कर जान से मारने की धमकी दी है. सांसद को अपराधियों ने फोन नंबर 9804777600 से मैसेज कर धमकी दी है. साथ ही मैसेज में अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया है. जान से मारने की धमकी दिये जाने पर पटना शहर के शास्त्रीनगर थाना में सोमवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

शास्त्रीनगर थाना अध्यक्ष निहार भूषण ने बताया कि आशियाना नगर इलाके में एक अपार्टमेंट में रह रहे राज्यसभा सदस्य अहमद अशफाक करीम द्वारा इस संबंध में लिखित शिकायत किये जाने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. कटिहार मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष अशफाक हाल ही में बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद की ओर से राज्यसभा सदस्य मनोनीत किये गये थे और उन्हें उक्त एसएमएस सोमवार दोपहर प्राप्त हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन