पटना : लालू प्रसाद के परिवार को राजनीति करने का हक नहीं : संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव दोहरे मापदंड के साथ राजनीति करते हैं. जिस तरह से वे लगातार बिहार सरकार के मंत्रियों से इस्तीफा मांग रहे हैं, उस मुताबिक उनके पूरे परिवार के ऊपर लगे आरोपों को देखा जाये तो लालू परिवार […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव दोहरे मापदंड के साथ राजनीति करते हैं. जिस तरह से वे लगातार बिहार सरकार के मंत्रियों से इस्तीफा मांग रहे हैं, उस मुताबिक उनके पूरे परिवार के ऊपर लगे आरोपों को देखा जाये तो लालू परिवार को राजनीति करने का कोई हक ही नहीं है. लालू प्रसाद सजायाफ्ता होकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनको इस्तीफा देना चाहिए.
राबड़ी देवी बेनामी संपत्ति से लेकर रेलवे टेंडर मामले में आरोपित हैं, उनको विधान परिषद के प्रतिपक्ष के नेता के तौर पर इस्तीफा देना चाहिए. मीसा भारती पर मनी लौंड्रिंग का आरोप है, लेकिन वे राज्यसभा की सांसद हैं. क्या उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए? तेजस्वी खुद चार्टशीटेड हैं, उनको तो अपने स्वाभिमान और अंतरात्मा को जगाना चाहिए और राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










