‘राहुल देश के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं’ : सुशील कुमार मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपदस्थ करने के लिए पाकिस्तान जाकर मदद मांगने वाले मणिशंकर अय्यर का निलंबन वापस ले लिया. एक आतंकवादी देश से सांठगांठ करने के लिए पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को इमरान खान के शपथ ग्रहण […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपदस्थ करने के लिए पाकिस्तान जाकर मदद मांगने वाले मणिशंकर अय्यर का निलंबन वापस ले लिया. एक आतंकवादी देश से सांठगांठ करने के लिए पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में उस वक्त भेजा, जब देश राष्ट्रीय शोक मना रहा है.
राहुल गांधी भाजपा नहीं, भारत के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं. एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने निवेशकों को जमीन रजिस्ट्री और कर में छूट के साथ-साथ सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर बिजली और विमान सेवाओं की स्थिति सुधारी है. बियाडा ने मार्च 2018 तक 39 उद्यमियों को जमीन दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










