मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: ब्रजेश ठाकुर के संबंधी समेत पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और सुमन शाही के यहां CBI का छापा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2018 9:27 AM

विज्ञापन

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड मामले में बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मंजू वर्मा के पटना स्थित सरकारी आवास समेत बेगूसराय के उनके ठिकानों पर सीबीआई ने शुक्रवार की सुबह एकसाथ छापेमारी शुरू की. सीबीआई शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे मंजू […]

विज्ञापन

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड मामले में बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मंजू वर्मा के पटना स्थित सरकारी आवास समेत बेगूसराय के उनके ठिकानों पर सीबीआई ने शुक्रवार की सुबह एकसाथ छापेमारी शुरू की. सीबीआई शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे मंजू वर्मा के सरकारी आवास 12, स्टैंड रोड पहुंची और छानबीन शुरू की. वहीं, दूसरी ओर ब्रजेश ठाकुर के रिश्तेदार रितेश अनुपम और मनोज कुमार के ठिकानों पर भी सीबीआई की टीम ने छापेमारी की. साथ ही पुलिस और सीबीआई के रडार पर रही सुमन शाही के यहां भी सीबीआई की टीम पहुंच कर छापेमारी कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, मंजू वर्मा के पटना के 12, स्टैंड रोड पर स्थित सरकारी आवास पर सीबीआई की टीम सुबह करीब साढ़े सात बजे पहुंची और छानबीन शुरू की. सीबीआई की टीम मंजू वर्मा के पटना स्थित सरकारी आवास समेत बेगूसराय स्थित उनके पैतृक गांव श्रीपुर में भी छापेमारी कर रही है. सीबीआई की छापेमारी मंजू वर्मा के कई ठिकानों पर की जा रही है. प्राप्त सूचना के मुताबिक, सीबीआई के दर्जन भर से ज्यादा अधिकारियों की टीम छापेमारी में लगी हुई है.

वहीं, मुजफ्फरपुर में सीबीआई की टीम ने ब्रजेश ठाकुर के रिश्तेदार रितेश अनुपम और मनोज कुमार समेत ब्रजेश की राजदार सुमन शाही के यहां छापेमारी की. बताया जाता है कि रितेश अनुपम और मनोज कुमार से सीबीआई की टीम कड़ी पूछताछ कर रही है. साथ ही पुलिस और सीबीआई के रडार पर रही ब्रजेश ठाकुर की राजदार सुमन शाही के यहां भी टीम ने छापेमारी की. इसके अलावा सुमन शाही के गिरफ्तार किये जाने की भी इलाके में चर्चा है. हालांकि, अब तक किसी अधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन