पटना : सृजन घोटाले में नौ और एफआईआर दर्ज

Updated at : 17 Aug 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सृजन घोटाले में नौ और एफआईआर दर्ज

पटना : सृजन घोटाले में सीबीआई ने नौ और एफआईआर दर्ज की है. 14 एफआईआर पहले से ही दर्ज हैं. सूत्रों ने बताया कि बांका के तत्कालीन भू अर्जन पदाधिकारी जयश्री ठाकुर, नाजिर को भी आरोपित बनाया गया है. इसमें से आठ मामला भागलपुर कोतवाली से जुड़ा है. इन्हीं को अब सीबीआई ने दर्ज कर […]

विज्ञापन
पटना : सृजन घोटाले में सीबीआई ने नौ और एफआईआर दर्ज की है. 14 एफआईआर पहले से ही दर्ज हैं. सूत्रों ने बताया कि बांका के तत्कालीन भू अर्जन पदाधिकारी जयश्री ठाकुर, नाजिर को भी आरोपित बनाया गया है.
इसमें से आठ मामला भागलपुर कोतवाली से जुड़ा है. इन्हीं को अब सीबीआई ने दर्ज कर लिया है. भागलपुर के आरपी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा और भागलपुर के ही पटेल बाबू रोड के इंडिया बैंक के कई निवर्तमान व वर्तमान पदाधिकारी व कर्मचारी भी आरोपित बनाये गये हैं.
गौरतलब हो कि सृजन घोटाला मामले में सीबीआई ने तीन मामलों में चार्जशीट दाखिला की है. 10 नवंबर 2017 को सीबीआई की ओर से दायर दो अलग-अलग मामलों में जिन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर हुआ है, उनमें जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार, भागलपुर स्थित बड़ौदा बैंक के प्रबंधक मोहम्मद सरफ़राजउद्दीन, सृजन की प्रबंधक सरिता झा और कर्मचारी इंदु गुप्ता शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन