पटना : शहीदों को राज्यपाल व सीएम ने किया नमन

Updated at : 12 Aug 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :  शहीदों को राज्यपाल व सीएम ने किया नमन

पटना : शहीद दिवस पर 11 अगस्त 1942 को आजादी के मतवाले सात अमर शहीद उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवी प्रसाद चौधरी, राजेन्द्र सिंह, राम गोविन्द सिंह की दी गयी कुर्बानियों को याद किया गया. अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजकीय समारोह का आयोजन शहीद स्मारक […]

विज्ञापन
पटना : शहीद दिवस पर 11 अगस्त 1942 को आजादी के मतवाले सात अमर शहीद उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवी प्रसाद चौधरी, राजेन्द्र सिंह, राम गोविन्द सिंह की दी गयी कुर्बानियों को याद किया गया. अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजकीय समारोह का आयोजन शहीद स्मारक परिसर में किया गया. राजकीय समारोह में राज्यपाल सत्यपाल मलिक एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, स्व राजेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी सुरेश देवी, अमर शहीद स्व राजेन्द्र सिंह के परिजन संजय कुमार सिंह, स्व राम गोविंद सिंह के परिजन एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं, राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सचिवालय प्रांगण स्थित शहीद पार्क में जाकर अमर ज्योति के समक्ष माल्यार्पण किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन