ePaper

मोकामा में गोलीबारी में जख्मी सिपाही की गयी जान

Updated at : 11 Aug 2018 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
मोकामा में गोलीबारी में जख्मी सिपाही की गयी जान

मोकामा : गोलीबारी में जख्मी सिपाही सूरज कुमार की गुरुवार की देर रात मौत हो गयी. दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. मोकामा बाईपास में साइड नहीं देने के विवाद में उसपर गोली चला दी गयी थी. बताया जा रहा है कि गोली सिपाही की शरीर के मेजर पार्ट में […]

विज्ञापन

मोकामा : गोलीबारी में जख्मी सिपाही सूरज कुमार की गुरुवार की देर रात मौत हो गयी. दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. मोकामा बाईपास में साइड नहीं देने के विवाद में उसपर गोली चला दी गयी थी. बताया जा रहा है कि गोली सिपाही की शरीर के मेजर पार्ट में फंस गयी थी, जिसको लेकर पटना के एक निजी नर्सिंग होम से दिल्ली रेफर कर दिया गया था. आननफानन में परिजन एयर एंबुलेंस से उसे दिल्ली ले गये थे, लेकिन उसकी जान बचायी नहीं जा सकी.

सूरज अथमलगोला के निरपुर का निवासी था. वह बेगूसराय एसपी कार्यालय में योगदान कर रहा था. उसके पिता सुदाम प्रसाद भी बिहार पुलिसमें कार्यरत हैं. सूरज की शादी छह वर्ष पहले हुई थी. उसके दो बच्चे भी हैं. सिपाही की मौत से उसकी पत्नी सपना देवी पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा. िसपाही के गांव में भी लोग सदमे में हैं. थानेदार ने बताया कि वारदात में शामिल अपराधी जल्द पकड़े जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन