पटना : किंग्स ऑफ पटना व माइंस गैंग भिड़े, तीन को लगी गोली
Updated at : 10 Aug 2018 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

रुपसपुर से पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस पहले बहस हुई फिर आधा दर्जन राउंड फायरिंग की गयी पटना : राजधानी में बाइकर्स गैंग के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. वर्चस्व को लेकर अक्सर तमंचे और चाकू की नोक पर भिड़ने वाले ये गैंग गुरुवार को एक […]
विज्ञापन
रुपसपुर से पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
पहले बहस हुई फिर आधा दर्जन राउंड फायरिंग की गयी
पटना : राजधानी में बाइकर्स गैंग के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. वर्चस्व को लेकर अक्सर तमंचे और चाकू की नोक पर भिड़ने वाले ये गैंग गुरुवार को एक बार फिर आमने-सामने हो गये.
रुपसपुर से पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर दिन के करीब तीन बजे किंग्स ऑफ पटना और माइंस गैंग के बीच पहले बहस हुई फिर धक्का-मुक्की के साथ आधा दर्जन राउंड फायरिंग की गयी. इस फायरिंग में किंग्स ऑफ पटना गैंग के पीयूष कुमार, अभिषेक कुमार, शुभांकर को गोली लगी है. इसमें शुभांकर के सीने में तथा अन्य दोनों के पीठ और पेट में गोली लगी है. तीनों को पाटलिपुत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है.
सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घटना के बाद एसएसपी मनु महाराज पाटलिपुत्र में निजी अस्पताल पहुंचे थे. वहां पर एसएसपी ने शुभांकर से पूछताछ की और उसका बयान लिया है. शुभांकर ने पांच लोगों का नाम लिया है. इसमें खुशबू सिंह, शिव, जोशी, प्रतीक, अली के नाम शामिल हैं. इसके अलावा 20 अज्ञात लोग शामिल हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरोपित माइंस गैंग के बताये जा रहे हैं.
दरअसल शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के बीएसईबी डीएवी स्कूल के प्लस टू में पढ़ने वाले अमन और चंदन के बीच में लड़ाई हुई. इसके बाद चंदन ने दोस्त की मदद से किंग्स ऑफ पटना के शुभांकर से मिले और अमन से बदला लेने के लिए मदद मांगी.
इस पर शुभांकर ने जब अमन के बारे में पता किया, तो जानकारी मिली कि वह माइंस गैंग के जोशी का परिचित है. इस पर शुभांकर ने जोशी को फोन किया और अमन को समझा लेने की बात कही. इसी को लेकर दोनों में बहस हुई, एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गयी.
शुभांकर ने पुलिस को बताया कि जब उसने जोशी से फोन पर बात की तो पीयूष और अभिषेक भी साथ थे. तीनों गोला रोड में एक दोस्त के घर बैठे थे. जब तीनों गोला रोड से निकले, तो एक दर्जन बाइक सवार लड़के उनके पीछे-पीछे चल रहे थे. दीघा और रुपसपुर बाॅर्डर पर ही तीनों पर हमला किया गया, जिसमें शुभांकर और उसके दो साथियों को गोली लगी है.
छात्रों से वसूलते हैं रंगदारी : अस्पताल में इलाज के दौरान शुभांकर ने बताया कि माइंस गैंग के लोग स्कूली बच्चों से रंगदारी वसूलते हैं. डीएवी स्कूल के बच्चों से 5 से 10 रुपये वसूलते हैं और करीब 3500 सौ रुपये प्रतिदिन वसूलते हैं. इसी बात को लेकर माइंस गैंग के जोशी से बहस हुई थी.
एक और छात्र को लगी गोली, सस्पेंस बरकरार
पुलिस को एक और छात्र को गोली लगने की जानकारी मिली है. उसका इलाज राजवंशीनगर अस्पताल में चल रहा है. छात्र जयप्रकाशनगर शास्त्रीनगर का रहने वाला है. पुलिस ने उसका बयान लिया है.
पुलिस के मुताबिक डीएवी में पढ़ने वाला प्लस टू का छात्र शुभम रंजन की जांघ में गोली लगी है. उसका कहना है कि जब वह जयप्रकाशनगर से बेली रोड आ रहा था तो एक गली में उसे अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है. हालांकि पुलिस को उसके बयान पर एतबार नहीं है. पुलिस इस घटना को भी बाइकर्स गैंग के बीच हुई घटना का हिस्सा मान रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




