पटना : ‘मंत्री के इस्तीफे से निष्पक्ष जांच में मिलेगी मदद’
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने मुजफ्फरपुर कांड में समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के इस्तीफे का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि देर से ही सही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सही फैसला लिया है. उनके इस फैसले से प्रशासन में शुचिता बढ़ेगी और निष्पक्ष जांच में मदद मिलेगी. मंजू […]
विज्ञापन
पटना : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने मुजफ्फरपुर कांड में समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के इस्तीफे का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि देर से ही सही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सही फैसला लिया है.
उनके इस फैसले से प्रशासन में शुचिता बढ़ेगी और निष्पक्ष जांच में मदद मिलेगी. मंजू वर्मा का इस्तीफा कांग्रेस और विपक्ष के भारी दबाव की वजह से संभव हुआ है. सार्वजनिक जीवन का यह तकाजा है कि जब चौतरफा गंभीर आरोप लगने लगे और जांच की आंच भी करीब आये तो उस राजनीतिक व्यक्ति को संवैधानिक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










