पटना : आठ माह के बच्चे की मौत, दवा का ओवरडोज देने का आरोप

Updated at : 07 Aug 2018 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आठ माह के बच्चे की मौत, दवा का ओवरडोज देने का आरोप

पीएमसीएच : शिशु वार्ड में हंगामा सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो मामला हुआ शांत पटना : पीएमसीएच में डॉक्टर मरीज की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं. अनदेखी व कामचोरी के चलते वे मरीज का सही से इलाज नहीं करते. नतीजा मरीजों की मौत हो जाती है. डॉक्टरों की लापरवाही का नतीजा है कि मेरे बच्चे की […]

विज्ञापन
पीएमसीएच : शिशु वार्ड में हंगामा सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो मामला हुआ शांत
पटना : पीएमसीएच में डॉक्टर मरीज की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं. अनदेखी व कामचोरी के चलते वे मरीज का सही से इलाज नहीं करते. नतीजा मरीजों की मौत हो जाती है. डॉक्टरों की लापरवाही का नतीजा है कि मेरे बच्चे की मौत हो गयी. इस तरह के आरोप सोमवार को शिशु वार्ड में परिजनों ने पीएमसीएच के चिकित्सकों पर लगाये हैं. दरअसल पीएमसीएच में भर्ती आठ माह के बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने काफी हंगामा किया. इलाज के दौरान मरे मासूम बच्चे के आरा निवासी पिता सुरेंद्र कुमार ने डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चे की मौत दवाओं के अधिक डोज देने के कारण हुई है.
दो बार दिया बेहोशी का डोज : निमोनिया से पीड़ित बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद परिजन पीएमसीएच लेकर आये, जहां शिशु वार्ड में उसे भर्ती किया गया. बच्चे के पिता सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बीती रात बच्चे की हालत काफी अच्छी थी. डॉक्टरों ने उसका सीटी स्कैन करवाया. जांच के बाद बच्चे को बेहोशी की दवा दी गयी. डॉक्टरों ने दो बार दवाओं का डोज दिया. दवा देने के कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गयी. पिता ने शिशु वार्ड के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. शिशु वार्ड में हंगामे को देखते हुए सुरक्षाकर्मी पहुंच गये और हंगामा शांत कराया.
क्या कहते हैं अधिकारी
पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि शिशु वार्ड में बच्चे की मौत के बाद हंगामे की खबर सुनी है. बच्चे की मौत कैसे हुई है इसकी जानकारी नहीं है. परिजनों के आरोप के बाद हमने जांच टीम गठित कर दी है. जांच टीम में विशेषज्ञ डॉक्टर को शामिल किया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे का निर्णय लिया जायेगा. बच्चे की मौत दवाओं के ओवर डोज पर हुई है या नहीं रिपोर्ट के आधार पर ही निर्णय लिया जायेगा. अगर डॉक्टर की लापरवाही दिखी, तो कार्रवाई जरूर होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन