मुजफ्फरपुर बालिका दुष्कर्म कांड में सामाजिक कल्याण विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह अधिकारी सस्पेंड

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका दुष्कर्म कांड मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी तोड़ने के बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए समाज कल्याण विभाग के छह सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई (एडीसीपी) को सस्पेंड कर दिया है. समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार के आदेश पर यह कार्रवाई […]
पटना : मुजफ्फरपुर बालिका दुष्कर्म कांड मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी तोड़ने के बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए समाज कल्याण विभाग के छह सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई (एडीसीपी) को सस्पेंड कर दिया है. समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है. विभाग के अधिकारियों पर राज्य के बालिका गृहों में अनियमितताओं की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने के आरोप पर सस्पेंड किया गया है. सभी सहायक निदेशकों पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की ‘कोशिश’ टीम द्वारा किये गये सामाजिक अंकेक्षण संबंधी रिपोर्ट पर आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप है.
Bihar: Following #MuzaffarpurShelterHome case, Social welfare department assistant directors of Bhojpur, Munger,Araria, Madhubani and Bhagalpur have been suspended. Action was taken after TISS social audit report
Bihar: Following #MuzaffarpurShelterHome case, Social welfare department assistant directors of Bhojpur, Munger,Araria, Madhubani and Bhagalpur have been suspended. Action was taken after TISS social audit report
— ANI (@ANI) August 5, 2018
निलंबित अधिकारियों में मुजफ्फरपुर के एडीसीपी दिवेश कुमार शर्मा समेत मुंगेर की सीमा कुमारी, अररिया के घनश्याम रविदास, मधुबनी के कुमार सत्यकाम, भागलपुर की गीतांजलि प्रसाद एवं भोजपुर के तत्कालीन एडीसीसी आलोक रंजन शामिल है. निलंबन आदेश के अनुसार टीआईएसएस सामाजिक लेखा परीक्षा रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप है. उक्त रिपोर्ट में लड़कियों की प्रताड़ना की जानकारी दर्ज है. इन अधिकारियों पर निरीक्षण रिपोर्ट में कभी भी बालिका गृहों की वस्तुस्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत नहीं कराने का भी आरोप है. ज्ञात हो कि एक तरह जहां इस कांड की जांच सीबीआई शुरू कर कर दी है. वहीं, समाज कल्याण विभाग भी अपनी कार्रवाई जारी रखी है. इसी क्रम में दोषी पाये गये छोटे अधिकारियों पर अब गाज गिरना शुरू हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




