11 जिलों में हुई बारिश उफान पर मुख्य नदियां
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : प्रदेश के 11 जिलों में शनिवार को बारिश हुई. वहीं, मुख्य नदियों का जल स्तर उफान पर है. रविवार को भी गंगा, घाघरा और कोसी नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी होगी. मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को भी बिहार के सभी हिस्सों में बारिश की संभावना जतायी है. मौसम विज्ञान विभाग के […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश के 11 जिलों में शनिवार को बारिश हुई. वहीं, मुख्य नदियों का जल स्तर उफान पर है. रविवार को भी गंगा, घाघरा और कोसी नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी होगी. मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को भी बिहार के सभी हिस्सों में बारिश की संभावना जतायी है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को गया, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, पश्चिमी चंपारण, सीवान, मधेपुरा, खगड़िया, शिवहर, भोजपुर, रोहतास जिले में बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
वहीं, गया का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भागलपुर का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा. पूर्णिया का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
वहीं, गया का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. भागलपुर का अधिकतम तापमान 32 जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










