पटना : मैट्रिक और इंटर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 तक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2018 5:26 AM

विज्ञापन

100 रुपये लगेगा विलंब शुल्क पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी है. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 4 अगस्त से बढ़ा कर 9 अगस्त कर दी गयी है. 100 रुपये विलंब देय होगा. मैट्रिक के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट […]

विज्ञापन
100 रुपये लगेगा विलंब शुल्क
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी है. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 4 अगस्त से बढ़ा कर 9 अगस्त कर दी गयी है.
100 रुपये विलंब देय होगा. मैट्रिक के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboard.online तथा इंटरमीडिएट के विद्यार्थी https://bsebregistration.com/student/ पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी. उन्होंने बताया है कि इस बार मैट्रिक व इंटरमीडिएट में रजिस्ट्रेशन करानेवाले विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है. मैट्रिक परीक्षा के लिए अब तक कुल 13 लाख 90 हजार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 69,569 अधिक है.
पिछले वर्ष (2017) में कुल 13 लाख 20 हजार 431 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसी तरह इंटरमीडिएट परीक्षा-2019 के लिए अब तक 09 लाख 40 हजार विद्यार्थियों ने ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल की तुलना में 1,93,101 अधिक है. पिछले वर्ष कुल 7 लाख 46 हजार 899 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन