पटना : इंटर कंपार्टमेंटल : आंसर-की तैयार, आज अपलोडिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2018 5:25 AM

विज्ञापन

पटना : हाल ही में आयोजित इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा में पूछे गये 50 प्रतिशत आब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर-की बिहार बोर्ड ने तैयार की है. रविवार को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.com पर आंसर-की जारी की जायेगी. यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी. इंटरमीडिएट की कमपार्टमेंटल परीक्षा में भी वार्षिक परीक्षा की तर्ज […]

विज्ञापन
पटना : हाल ही में आयोजित इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा में पूछे गये 50 प्रतिशत आब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर-की बिहार बोर्ड ने तैयार की है. रविवार को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.com पर आंसर-की जारी की जायेगी. यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी. इंटरमीडिएट की कमपार्टमेंटल परीक्षा में भी वार्षिक परीक्षा की तर्ज पर सैद्धांतिक विषयों में 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गये थे, जिनका उत्तर ओएमआर शीट पर देना था.
उन्होंने बताया है कि एंस्वर-की पर किसी को आपत्ति हो तो, 6 से 8 अगस्त तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं. उक्त वेबसाइट पर ‘रजिस्टर ऑब्जेक्शन रिगार्डिंग एंस्वर-की’ लिंक पर आपत्ति दर्ज करायी जा सकती है. निर्धारित तिथि के बाद आपत्ति पर विचार नहीं होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन