गंगा में डूबने से युवक की मौत

बाढ़ : स्थानीय पोस्ट ऑफिस घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान चार युवक डूबने लगे, जिनमें तीन तो बच गये, लेकिन चौथा डूब गया. जानकारी के अनुसार बाढ़ बजार स्थित विवाह भवन में शुक्रवार की रात शादी में शामिल होने के लिए ये लोग आये हुए थे. स्थानीय महम्मदपुर निवासी प्रिंस अपने दोस्तों […]
बाढ़ : स्थानीय पोस्ट ऑफिस घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान चार युवक डूबने लगे, जिनमें तीन तो बच गये, लेकिन चौथा डूब गया. जानकारी के अनुसार बाढ़ बजार स्थित विवाह भवन में शुक्रवार की रात शादी में शामिल होने के लिए ये लोग आये हुए थे. स्थानीय महम्मदपुर निवासी प्रिंस अपने दोस्तों के साथ शनिवार की दोपहर तीन बजे गंगा नदी में स्नान करने के लिए पोस्ट ऑफिस घाट पहुंचा. स्नान के दौरान ये लोग डूबने लगे.
दो युवक किसी तरह बच कर निकल गये, जबकि प्रिंस को घाट पर मौजूद लोगों ने बचा लिया, लेकिन चौथा युवक डूब गया. घंटों मशक्कत के बाद उसका शव बरामद कर लिया गया. मृतक की शिनाख्त पटना निवासी अभिषेक कुमार 20 वर्ष के रूप में की गयी . मृतक के पिता बाढ़ में ही माप-तौल विभाग में कार्यरत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




