मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म मामले पर कार्रवाई करने को सीबीआई स्वतंत्र : सुशील मोदी

कोलकाता : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि मुजफ्फरपुर यौन उत्पीड़न मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सीबीआई कोई भी कार्रवाई करने को आजाद है. उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.सुशील मोदी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर के राज्य संचालित […]
कोलकाता : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि मुजफ्फरपुर यौन उत्पीड़न मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सीबीआई कोई भी कार्रवाई करने को आजाद है. उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.सुशील मोदी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर के राज्य संचालित बालिका गृह में लड़कियों के यौन उत्पीड़न मामले की सीबीआई जांच के लिए कहा है और पटना उच्च न्यायालय द्वारा जांच की निगरानी के लिए भी कहा है. उन्होंने कहा, ‘‘सीबीआई कार्रवाई करने के लिए आजाद है. किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जायेगा.’
सुशील मोदी ने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह घटना का ना तो विपक्ष ने और ना ही मीडिया ने खुलासा किया. उन्होंने कहा, ‘‘बिहार सरकार ने टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीआईएसएस) को ऑडिट का काम सौंपा जिसमें इस तथ्य का खुलासा हुआ और यह मामला प्रकाश में आया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




